कर्जमाफी का दूसरा चरण जल्द शुरू करेंगे :सचिन यादव

मध्य प्रदेश में किसान क़र्ज़ माफ़ी का दूसरा चरण कमलनाथ सरकार शुरू करने जा रही है। जिसमें 12 लाख किसानों को फ़ायदा होगा। सरकार का दावा अब तक 21 लाख किसानों का 7 हज़ार करोड़ रु का क़र्ज़ माफ़ हुआ है। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कृषि विकास दर के दावे झूठे थे, विकास दर दोगुनी नहीं बल्कि नकारात्मक रही है। जनता से किए गए इस फ़र्जीवाड़े का ज़िम्मेदार कौन है। 



कृषि मंत्री सचिन यादव ने भोपाल में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाईं। मंत्री यादव ने बताया कि हमें काम करने के लिए 10 महीने का समय मिला है। सरकार में आने के बाद जिस हाल में प्रदेश हमें मिला हर क्षेत्र में पिछड़ा था। पूर्व की सरकार की किसान विरोधी नीति थी। 


प्रदेश किसानों के आत्महत्या के मामले में देश मे एक नंबर पर पहुंच गया था। उन्होंने बताया सरकार का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय था कि किस प्रकार से किसानों को कर्ज से मुक्त किया जाए। देश मे हमेशा किसानों का कर्ज कांग्रेस ने ही माफ़ किया। पहले मनमोहन सरकार और अब प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ़ किया है।